News Agency
The Times

  • Written by Media Outreach
  • Bybit ने One Tree Planted के साथ अपनी साझेदारी के माध्यम से भारत में 100,000 फलों के वृक्ष लगाने तथा उन्हें बड़ा करने का संकल्प लिया है
  • Bybit एक संवहनीय भविष्य के निर्माण में भविष्य की पीढ़ियों को वापस देने तथा उनके प्रति ज़िम्मेदारी के महत्त्व को पहचानता है
  • यह पहल असुरक्षित परिवारों को संवहनीय आजीविका और पौष्टिक भोजन प्रदान करके, भारत में अधिकारहीन समुदायों का समर्थन करती है

 

नई दिल्ली, भारत - Media OutReach - 14 फरवरी, 2022 - दुनिया के सबसे तेज़ी से बढ़ते क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंजों में से एक, Bybit ने One Tree Planted के साथ अपनी साझेदारी के माध्यम से भारत में हरियाणा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान, महाराष्ट्र, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में 100,000 फलों के वृक्ष लगाने व उन्हें बड़ा करने का संकल्प लिया है।

 

14 फरवरी, 2022 से 30 नवंबर, 2022 तक चलने वाले "India 2022: Fruit Trees to Fight Hunger" परियोजना का समर्थन करके, Bybit भाग लेने वाले किसानों को संवहनीय आजीविका के निर्माण में सहायता करके और उनके परिवारों और समुदाय के लिए पौष्टिक भोजन प्रदान करके, अधिकारहीन समुदायों में छोटे पट्टे वाले किसानों की मदद करेगा। यह पहल प्रदूषण से लड़ने, जल के संरक्षण और मिट्टी के कटाव को रोकने के दीर्घकालिक लक्ष्यों को भी प्रकाशित करती है।

 

रोपण के तीन वर्ष के बाद प्रत्येक फल का वृक्ष $10 प्रति वर्ष प्रति वृक्ष की आय उत्पन्न करने में सहायक होगा। असुरक्षित ग्रामीण समुदायों में भूख, कुपोषण और गरीबी से लड़ने के लिए आय का एक स्थिर स्रोत स्थापित करने की योजना को यह संकल्प पूरा करेगा। यह परियोजना वंचित समूहों में लैंगिक असमानता को कम करने के लिए वृक्षो के लिए नर्सरी में स्थानीय महिलाओं के लिए रोजगार के अवसर भी उत्पन्न करेगी।

 

One Tree Planted इस वर्ष मिर्ज़ापुर में एक नवीन बड़े, वृक्षो के लिए नर्सरी का निर्माण करेगा ताकि पौधों के परिवहन की आवश्यकता को कम किया जा सके (लागत और कार्बन उत्सर्जन में बचत) और पौधों की गुणवत्ता में सुधार किया जा सके ताकि वे स्थानीय परिस्थितियों के अनुकूल होने में सक्षम हो पाएँगे। ये नर्सरी पहले से ही असुरक्षित समुदायों में अनेक असमानताओं का सामना करने वाली विधवा और बुजुर्ग महिलाओं के साथ मिलकर एक स्थानीय कार्यबल को नियुक्त करेंगी।

 

Bybit एक हरित भविष्य के लिए One Tree Planted की गहन परिकल्पना को साझा करता है। स्थानीय समुदायों के लिए आर्थिक लाभ के साथ ही यह परियोजना एक "प्लास्टिक-मुक्त नर्सरी" कार्यक्रम का संचालन करेगी, जिसमें प्लास्टिक नर्सरी बैग को जूट और धान के डंठल से बदल दिया जाएगा ताकि प्लास्टिक कचरे को कम किया जा सके। यह 2022 में वृक्षों के एक छोटे से हिस्से पर एक ट्रायल के रूप में शुरू होगा, और भविष्य के वर्षों में इसका विस्तार किया जाएगा। One Tree Planted ने 2017 से अपने स्थानीय साझेदार Sustainable Green Initiative के साथ इस परियोजना का समर्थन किया है। साथ मिलकर उन्होंने पूरे भारत में अब तक 35 लाख फलों के वृक्ष लगाए हैं। One Tree Planted ने 2014 से 43 देशों में 4 करोड़ से अधिक वृक्ष उगाए हैं।

 

बायबिट में संचार प्रमुख इग्नेस टेर्रेनस ने कहा, "जैसे-जैसे Bybit विश्व स्तर पर विस्तारित होगा, हम व्यापक समाज को वापस देने के महत्त्व एवं आने वाली पीढ़ियों को एक संवहनीय भविष्य का अनुभव करने का अवसर प्रदान करना सुनिश्चित करने की हमारी ज़िम्मेदारी को पहचान रहे हैं। संवहनीयता और असमानता के मुद्दे हमारे हृदय के पास हैं, और यही कारण है कि हम One Tree Planted जैसी संस्थाओं का समर्थन कर रहे हैं, जो ऐसे समाधान तैयार कर रहे हैं जिनसे आने वाले वर्षों में लाखों लोग लाभान्वित होंगे।"

 

"ऐशले लैमोन्टांज, वन अभियान प्रबंधक ने कहा, "हम Bybit के समर्थन की सराहना करते हैं और इस साझेदारी के द्वारा हम सभी महान कार्य करने में सक्षम होंगे। Fruit Trees to Fight Hunger पहल के माध्यम से हम भारत में लोगों, समुदाय और जैव विविधता का समर्थन करने के लिए और अधिक वृक्ष लगाने में सक्षम होंगे।"

Read more

How Does Temporary Fencing Help Simplify Project Planning?

Why Does Temporary Fencing Matter During Project Planning?  A controlled boundary is essential when construction, infrastructure maintenance, demolition,  landscaping, and other projects are underway. That is when temporary fencing becomes an important  option to consider. The fencing layout affects more than site... Read more

Writers Wanted



NewsServices.com

Content & Technology Connecting Global Audiences

More Information - Less Opinion